एक लड़की है जो सुबह उठ कर चिड़ियों संग चहचहाती भी है और कालेज में फिजिक्स मैथ्स और ना जाने कितनी किताबें बैग में भर के लाती भी है सारा दिन क्लासेज में पढ़ने के बाद लंच में भी पढ़ने मेरे संग लाइब्रेरी जाती भी है।।
शाम के वक़्त क्लासेज के बाद कुछ फोटोज मेरे संग खिंछाती भी है और हेल्थ और फिटनेस के चक्कर में ग्राउंड में दौड़ कर कैलोरीज बर्न करवाती भी है!!
और उलझे बालो और अनसुलझें सवालों को लिए जाते जाते पलट कर मुस्कुराती भी है ।
सपनों और जिंदगी में दौड़ में दूर अपने माँ बाप से से कंपेटिशन की होड़ में !!
हर दिन सफर का एक छोटा हिस्सा पूरा कर वापस ख्वाबो को देखने वापस सोने जाती भी है एक लड़की है जो जिंदगी में जिंदगी के हर पल को जन्नत से ज्यादा खूबसूरत बनाती भी है ।।।
और गजब तो ये है जनाब उस लड़की की कोई तस्वीर नही मेरे पास वो तो जेहन का खयाल है मेरे जो ना होक भी किसी की मौजूदगी का अहसास कराती भी है ।🤔🤔
माँ तू तो मेरी जिंदगानी हैं कहाँ बता सकूँ तुझको अल्फ़ाज़ों में तू तो कलम में भी न बयाँ हो ऐसी कहानी है। तेरे चेहरे को तक लूँ कुछ वक्त तेरे संग रह लूँ तो कोई भी मुश्किल कहाँ पास रह पाती है तेरी गोद मे सो जाऊं तो इस घबराते मन को बड़ा सुकून दिलाती है माँ तुझ तक तो मेरी ना कहीं बातें भी पहुंच ही जाती हैं तेरी दुआए ही तो है जो किसी भी बीमारी का इलाज कर जाती है । माँ तुझसे दूर हूँ फिर भी तू तो मोहे हर रोज समझाती है कभी मेरी गुरु बन के मुझे सिखाती है कभी दोस्त बन के मोहे हँसाती है कभी ममता के आंचल में मेरी गलतियां छुपाती हैं मैं तो ना किसी मस्जिद मंदिर और गुरुद्वारे को जानूँ मैं तो बस तोहे अपना भगवान अल्लाह और वायगुरु मानूँ।
Comments
Post a Comment